जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा बाजार मे देर रात भीषण आग लग गईं। इस घटना में 6 दुकानें जल कर पूरी तरह राख हो गईं। आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।
रात का समय होने के कारण बाजार के सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर अपने घर चल गए थे। इसी बीच अचानक दुकानों मे आग लग गईं। जब तक दुकानदारों को जानकारी मिलती तब तक दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थी।
लोगों ने अग्नि शमन विभाग को दूरभाष कर जानकारी दी। चार अग्नि शमन की गाड़ियां मौक़े पर पहुंची तब आग पर काबू पाया गया। गुरुवार सुबह सभी दुकानदार पहुंचे और अग्नि समन विभाग पर देर से आने का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि समय पर अग्नि शमन विभाग की गाड़ी पहुँचती तो कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था, मगर अग्नि शमन विभाग की गाड़ियां देर से पहुंची जिसके कारण एक- एक कर 6 दुकानें जल कर पूरी तरह राख़ हो गईं।
दुकानदारों का यह भी आरोप है कि कुछ आसमाजिक तत्वों ने दुकानों मे आग लगाया होगा। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुट गईं है।
