लालू यादव के करीबी कारोबारी अमित कात्याल को ED ने किया गिरफ्तार, रियल एस्टेट में धोखाधड़ी का है आरोप

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू प्रसाद के परिवार के कथित करीबी सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह मामला गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ईडी ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद परिवार के करीबी सहयोगी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार कात्याल को गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की जांच के लिए छह दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी की यह जांच मुख्य रूप से गुरुग्राम के सेक्टर 70 में स्थित 14 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट में फ्लैटों की डिलीवरी न करने के आरोपों से संबंधित है। यह आवास परियोजना कत्याल की कंपनी एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड विकसित कर रही थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दुवानसाही के थे मूल निवासी सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप हुए सड़क हादसे में...

ममता-अभिषेक की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज, टीएमसी में स्वाभिमानी नेता नहीं रह सकता: आरपी सिंह

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को सीआईडी के सामने पेश होने को सही बताया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत