‘किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया’, रोहिणी आचार्य के इस वीडियो से बढ़ा बिहार का सियासी तापमान

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी दान देकर जीवन बचाने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर अपने आलोचकों पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने उन सभी लोगों को आड़े हाथों लिया जो उनकी किडनी दान करने को लेकर अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं और इसे गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

रोहिणी ने दो टूक कहा कि यदि कोई सच में लालू प्रसाद यादव के लिए कुछ करना चाहता है, तो उसे “झूठी हमदर्दी” जताने के बजाय अपनी ऊर्जा उन गरीब मरीजों की मदद में लगानी चाहिए, जो अस्पतालों में किडनी प्रत्यारोपण की आस लगाए जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि लाखों-करोड़ों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सबसे बड़ा रास्ता यही है कि लोग आगे आएं और मानवता के नाम पर अंगदान को प्रोत्साहित करें।

अपनी किडनी देने के फैसले पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए रोहिणी ने खुली चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग एक शादीशुदा बेटी द्वारा पिता को किडनी देने को ‘गलत’ ठहराते हैं, उनमें यदि हिम्मत है तो वे खुले मंच पर बहस के लिए सामने आएं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जिन्हें एक बोतल खून देने के नाम पर पसीना छूट जाता है, वे किडनी दान जैसे बड़े त्याग पर भाषण देते हैं।”

रोहिणी ने यह भी कहा कि किडनी दान को लेकर दूसरों को उपदेश देने से पहले उन लोगों को आगे बढ़कर खुद मिसाल पेश करनी चाहिए, खासकर वे आलोचक जो सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यदि किसी में मानवता का जरा भी भाव है, तो वह जरूरतमंद मरीजों के लिए अंगदान अभियान की शुरुआत कर सकता है।

उन्होंने हरियाणा के कुछ राजनीतिक चेहरों, पत्रकारों और ट्रोल समूहों को भी सीधे निशाने पर लिया, जो उनके अनुसार लगातार उन्हें निशाना बनाते हैं। रोहिणी ने कहा कि ऐसे लोग पहले खुद उदाहरण प्रस्तुत करें, फिर दूसरों को सीख देने की कोशिश करें।

रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि पिता के जीवन को बचाने के लिए दिया गया उनका ‘महादान’ एक बेटी का कर्तव्य था, और इसे किसी राजनीतिक चश्मे से देखने वालों को अपनी सोच बदलनी चाहिए।

इस सोशल मीडिया पोस्ट के साथ एक वीडीओ भी जुड़ा है जिसमें वह किसी पत्रकार से टीवी डिबेट में दिए गए बयान पर बातचीत करती सुनी जा सकती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत