बिहार में सीएम पद फाइनल, डिप्टी सीएम की रेस ये नाम


पटना । कैबिनेट की बैठक के बाद ने जैसे ही अपना इस्तीफा सौंपा, राज्य में कौन बनेगा उप-मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के 200 पार होते ही सीएम पद को लेकर नो वैकेंसी का बोर्ड लग गया। पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का ही ट्रंपकार्ड महिलाएं हैं। अब इन दोनों की सोच को साधते हुए क्या समीकरण सामने आता है, उसका खुलासा लगभग 19 नवंबर को हो जाएगा।

केंद्र भाजपा के सूत्रों की माने तो महिला को लेकर इस बात को लेकर मंथन हो रहा है कि इस बार महिला कार्ड से या तो सवर्ण या पिछड़ा/ अतिपिछड़ा दोनों की कार्ड खेला जाए। यानि एक टिकट पर दो खेला। इस लिहाज से सवर्ण और महिला दोनों को एक कार्ड से लेने की दृष्टि से श्रेयसी सिंह का नाम आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पिछड़ा और महिला कार्ड को ध्यान में रख कर जिस महिला विधायक पर पार्टी दाव खेल सकती है, उस विधायक का नाम रमा निषाद है।

अगर पुरुष में पिछड़ा को देना होगा तो उनमें पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव का नाम आता है। दूसरा नाम वर्तमान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम आता है। ये पहले भी उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान विधानसभा चुनाव का नेतृत्व भी इन्होंने ही किया था।

सवर्ण में दो नाम काफी तेजी से परवान पा रहे हैं। इनमें एक नाम पूर्व स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय का नाम आ रहा है। मंगल पांडेय का अच्छा संबंध रहा है। अगर सीएम नीतीश कुमार से लिया गया तो मंगल पांडेय को फेवर कर सकते हैं। सवर्ण से पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी नाम चला, पर उनके बारे में विधानसभा अध्यक्ष बनने की बात चल रही है। सवर्ण में उप मुख्यमंत्री के रूप में विधायक रजनीश कुमार की चर्चा भी हो रही है। ये पार्टी के सचेतक भी रहे हैं। ये बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में भी रहे हैं। दिल्ली लॉबी से इनके नाम की चर्चा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना महिला सशक्तीकरण के दावों के विपरीत : संजय राउत

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने को 'काला दिन' बताया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत