बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव में फिर दिखा जोड़ा लाव

पटमदा: इसे प्रकृति का संयोग कहे या चमत्कार, हाथीखेदा मंदिर के लिए प्रसिद्ध पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड का लावजोड़ा गांव इन दिनों फिर से अपने नाम को लेकर चर्चा में है।

दरअसल लावजोड़ा का शाब्दिक अर्थ है एक जोड़ी लौकी।पटमदा की स्थानीय भाषा में लौकी को लाव कहा जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव में कभी एक साथ एक जोड़ी लौकी की फसल होने की वजह से ही गांव का नाम लावजोड़ा रखा गया था। अपने अतीत को फिर से दोहराते हुए इस बार इसी गांव में बिरेन चंद्र महतो की बाड़ी में की गई बागवानी में एक जोड़ी लौकी एक साथ देखने को मिली। देखते ही लोगों में चर्चा तेज हो गई है और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।

इस संबंध में बिरेन चंद्र ने बताया कि आमतौर पर एक साथ दो लौकी का फलना आमतौर पर नहीं होता है इसलिए लोग इसे एक अजूबा मान रहे हैं। गांव में हुए लौकी के उत्पादन से यह प्रमाणित होता है कि सदियों पूर्व यहां के लोगों ने इसी तरह की चीज देखकर ही गांव का नाम लावजोड़ा रखा था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उलीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, पैसों के विवाद में युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

jamshedpur news : महज 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर...

चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत