झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने बढ़ाया जांच का दायरा, रामगढ़ डीसी फैज अकरम को पूछताछ के लिए नोटिस


रांची। झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया। एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में रामगढ़ डीसी के पद पर पदस्थापित फैज अक अहमद को तलब किया है। एसीबी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। इससे पहले एसीबी ने इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार और मनोज कुमार से पूछताछ कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर कराया गया है । इस केस में पहली गिरफ्तारी वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी. एसीबी की एफआईआर में कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच तक नहीं की, जिसकी वजह से 38.44 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है।

बैंक गांरटी के संबंध में संबंधित बैंक के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि यह बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा निर्गत की गई है और न ही इस पर प्रयुक्त लेटर हेड, सिग्नेचर बैंक से संबंधित है। इसके बाद भी इन प्लेसमेंट एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं की गई। नियमानुकूल रिकवरी नहीं होने पर मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपए और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 25 करोड़, 46 लाख 66 हजार 313 रुपए की देनदारी होने की बात सामने आई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में छऊ महोत्सव की धूम, गोटीपुओ नृत्य और सोना मोहपात्रा की प्रस्तुति ने जीता दिल

सरायकेला : सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय छऊ कलाकारों...

दलमा अभयारण्य में वन कर्मियों पर हमला: प्रभारी वनपाल समेत दो गंभीर घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

चांडिल : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे युवकों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सोनारी में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर केस दर्ज

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी...

सीतारामडेरा फायरिंग केस में घायल युवक की मौत

सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक सन्नी की टीएमएच में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत