झारखंड के सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट, गुमला में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान

रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों में शीतलहर को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक ‘येलो अलर्ट’जारी किया गया है।

सोमवार सुबह गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

खूंटी शहर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में 8.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला-खरसावां में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पारे में गिरावट आई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, “पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी दर्ज की गई।”

मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद : उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाओं के आने से मंगलवार से गिरते पारे से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी भी लाएंगी।

उन्होंने आगे कहा, “अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और उसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो मेयर चुनाव विवाद कोर्ट पहुंचा, संध्या सिंह ने परिणाम को दी चुनौती

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रत्याशी संध्या सिंह ने चुनाव परिणाम को...

सरायकेला में छऊ महोत्सव की धूम, गोटीपुओ नृत्य और सोना मोहपात्रा की प्रस्तुति ने जीता दिल

सरायकेला : सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय छऊ कलाकारों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत