जमशेदपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में शिव लिंग की पूजा के उपरांत 11000 दीप जलाकर मना दीपोत्सव

जमशेदपुर। दक्षिण भारत के पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के पावन अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य दीपोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना पंडित संतोष कुमार एवं पंडित कोंडामचारुलु के वेद-मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।

पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। “ओम नमः शिवाय” के गूंजते मंत्र वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे और भक्तो ने दीप जलाकर भगवान शिव के प्रति अपनी गहन भक्ति अर्पित की।

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से आर. रवि प्रसाद, वाई. ईश्वर राव, बी. डी. गोपाल कृष्णा, जम्मी भास्कर, दुर्गा प्रसाद शर्मा, वाई. आनंद राव, सी. एच. रमना, महेश राव, अंजी राव , डी रामु ,चंद्रशेखर राव, अरविंद मूर्ति ,पी कुमार ,नरसिंह राव, राजशेखर राव ,डी रामु, और नागेश राव , सी यच रमना राव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने विशाल दीपोत्सव में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्तिक मास में भगवान शिव की आराधना एवं दीपदान का विशेष महत्व होता है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, आस्था और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में भक्ति, प्रकाश और आध्यात्मिक ऊर्जा का यह अद्भुत संगम देर रात तक बना रहा, जिसमें सभी भक्तों ने दिव्य अनुभव प्राप्त किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता के लिए केंद्र की नई पहल, ‘निर्भय चेतना’ से प्रशिक्षित होंगे 17.5 लाख पुरुष जनप्रतिनिधि

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने 'निर्भया फंड' परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली में 'निर्भय चेतना' पर तीन दिवसीय प्रशिक्षक...

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत