रांची के कारोबारी ने बेच दिया 100 करोड़ का अवैध कफ सिरप, रांची के 2 और वाराणसी के 26 थोक विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा

रांची : वाराणसी में कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले एक विशाल सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसकी जड़ें रांची तक जुड़ी हुई मिली है।

जांच में पता चला है कि रांची स्थित थोक दवा कंपनी मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से लगभग 100 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित फेन्सीडील (Phensedyl) कफ सिरप की सप्लाई की है। इन 93 थोक विक्रेताओं में अकेले वाराणसी के 26 दवा विक्रेता शामिल हैं। यह सिंडिकेट कफ सिरप का इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में करने वालों को अवैध रूप से दवा उपलब्ध करा रहा था।

इस बड़े खुलासे के बाद, ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम कोतवाली थाने में 28 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें मुख्य रूप से शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के नाम शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन तेजी से तलाश में जुट गई है।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से बच्चों की हुई मौत के बाद औषधि प्रशासन विभाग लगातार कफ सिरप के स्टॉक की जांच में जुटा हुआ था। इस दौरान उन्हें खबर मिली कि वाराणसी में रांची के मेसर्स शैली टेडर्स की तरफ से 2023-25 में ऐबट हेल्थ केयर से करीब 89 लाख रुपये की फेंसीडील कफ सिरप की खरीदी की गई।

उसके बाद शैली ट्रेडर्स के भोला प्रसाद और उसके बेटे शुभम जायसवाल ने वाराणसी सहित प्रदेश में दवा के 93 थोक व्यापारियों को 100 करोड़ रुपये की कफ सिरप की सप्लाई की। इसमें केवल वाराणसी के 26 मेडिकल स्टोरों पर करीब 50 करोड़ रुपए की कफ सिरप सप्लाई की गई थी।

वाराणासी में इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के द्वारा किया गया था, जिसमें जांच के बाद इसकी खबर मिली। काबिलेतारीफ यह कि जहां विक्रेताओं के पास से विक्रय का कोई रिकॉर्ड ही नहीं था। इसके बाद टीम के द्वारा रांची के 2 और वाराणसी के 26 दवा के थोक विक्रेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

नकली दवा बेच लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे कारोबारी

झारखंड की राजधानी रांची और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दवा कारोबारियों की अवैध कारोबार में संलिप्तता गंभीर मामला। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले दो साल से नकली दवा बनाने का काम चल रहा था, लेकिन पुलिस व प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन खुलासों से पता चलता है कि रांची, वाराणसी ही नहीं देश के कई शहरों में दोयम दर्जें की दवाएं बिक रही है। इस तरह से मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) भी इसको लेकर चिंता जता चुका है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत