जुबिली पार्क में रन फॉर हेल्थ के साथ नशा मुक्ति की ली शपथ

जमशेदपुर : बजरंग दल के सदस्यों ने रविवार को रन फॉर हेल्थ के साथ-साथ नशा मुक्त के लिए शपथ ली। सदस्यों ने यह संदेश दिया कि सेहत के साथ-साथ नशा मुक्ति की शपथ लें। जमशेदपुर महानगर बजरंगदल के संयोजक चंदन दास ने बताया कि रविवार को जुबली पार्क मे नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर हेल्थ का और कबड्डी प्रतियोगिता, दंड प्रहार, न्यूध ,योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदू युवा नशा छोड़ो, देश की दशा दिशा मोड़ो।

जुबिली पार्क स्थित जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के पास से रन फॉर हेल्थ के तहत नशा नहीं करने का संकल्प और शपथ लिया गया। उसके बाद रन फॉर हेल्थ के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाकर लोगों से नशा नहीं करने और नशा छोड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान हिंदू युवा नशा छोड़ो, देश की दशा दिशा मोड़ों स्लोगन का उद्घोष लगया गया,। संगठन की गतिविधियों को हम जहां रहते हैं वहां बढ़ाने की आवश्यकता है। जैसे सत्संग साप्ताहिक मिलन केंद्र, उपासना केंद्र, संस्कार केंद्र चलने पर जोर देना है। बजरंग दल झारखंड के तत्वावधान में प्रदेश के सभी प्रखंडों में 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक संस्कार सप्ताह के तहत रन फॉर हेल्थ में नशा मुक्ति अभियान एवं कबड्डी प्रतियोगिता संस्कार सप्ताह का कार्यक्रम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू युवा विभिन्न प्रकार के व्यसनों से अपना शरीर, अपना घर, अपना परिवार और अपने देश की संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

रंग लाया जिला प्रशासन का प्रयास, अभिभावकों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार, कंजेनिटल हार्ट डिजीज से पीड़ित थे पांच प्रखंडों के पांचों बच्चे जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, उपायुक्त की दो टूक -नहीं हो मनमानी फीस वृद्धि

फीस रसीद में ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, परिवहन शुल्क, परीक्षा शुल्क का स्पष्ट उल्लेख हो अब स्कूल प्रबंधन किसी बुक स्टोर, विशेष दुकान से किताबें...

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत