बिहार में नए विधायकों में 90% करोड़पति, जानें किस MLA के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

पटना। बिहार की नवनिर्वाचित 18वीं विधानसभा ने अमीरी के नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, 243 विधायकों में से 218 करोड़पति हैं, जो कुल का करीब 90 प्रतिशत है। पांच साल पहले 17वीं विधानसभा में यह आंकड़ा 194 (81 प्रतिशत) था। इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट में विधायकों के हलफनामों के विश्लेषण से खुलासा हुआ है कि विधानसभा की कुल घोषित संपत्ति लगभग 2193 करोड़ रुपये है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विधायकों की औसत संपत्ति पिछले कार्यकाल के 4.32 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 9.2 करोड़ रुपये हो गई है—यानी लगभग दोगुनी वृद्धि।

अमीरी और गरीबी का विशाल अंतर
नई विधानसभा में धन के अंतर की खाई बेहद चौड़ी है। सबसे अमीर विधायक बीजेपी के मुंगेर से कुमार प्रणय हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 170 करोड़ रुपये से अधिक है। दूसरे स्थान पर जदयू के मोकामा से अनंत सिंह हैं, जिनके पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, सबसे गरीब विधायक बीजेपी के पीरपैंती से मुरारी पासवान हैं, जिनकी संपत्ति मात्र 6 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है। बीजेपी के ही अगियांव से महेश पासवान के पास लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है।
पार्टीवार करोड़पति विधायक
रिपोर्ट में पार्टीवार आंकड़े इस प्रकार हैं:

जदयू: 85 में से 78 विधायक करोड़पति

बीजेपी: 89 में से 77 विधायक करोड़पति

राजद: 25 में से 24 विधायक करोड़पति

लोजपा (राम विलास): 19 में से 16 करोड़पति

कांग्रेस: 6 में से 6 करोड़पति

AIMIM: सभी 5 विधायक करोड़पति

हम: 5 में से 4 करोड़पति

राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 में से 4 करोड़पति

सीपीएम: 1 विधायक (क्रोड़पति नहीं)

सीपीआई-एमएल: 2 में से 1 करोड़पति

किस दल के विधायकों की कितनी औसत संपत्ति?
बिहार विधानसभा में दलवार औसत संपत्ति के आंकड़े बेहद रोचक हैं। सबसे अधिक औसत संपत्ति राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों की है, जहां 4 विधायकों की औसत संपत्ति 22.93 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम औसत संपत्ति सीपीआई–एमएल के विधायकों की है, जिनके दो सदस्यों की औसत संपत्ति मात्र 1.46 करोड़ रुपये है। जेडीयू के 85 विधायकों की औसत संपत्ति 9.53 करोड़, बीजेपी के 89 विधायकों के पास औसतन 8.68 करोड़, लोजपा (राम विलास) के 19 विधायकों के पास 13.66 करोड़, आरजेडी के 25 विधायकों की औसत संपत्ति 5.80 करोड़, कांग्रेस के 6 विधायकों की 4.82 करोड़, HAM के विधायकों के पास 6.16 करोड़ और AIMIM के 5 विधायकों की औसत संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। इससे स्पष्ट है कि इस बार सदन में अधिकतर दलों के विधायक करोड़पति हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर कोषागार की सख्त जांच, डीसी ने 5 साल के आवंटन-निकासी मिलान के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और रांची कोषागारों में फर्जी निकासी के मामलों के बाद अब जमशेदपुर कोषागार पर भी प्रशासन ने सख्ती...

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत