बिहार की 9 सीटें जहां 1000 वोट से कम में तय हुई जीत और हार

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। इस चुनाव में एनडीए को 202 सीट तो महागठबंधन को 35 सीट पर जीत मिली। हालांकि, मोदी-नीतीश की जोड़ी के इस ‘मैजिक’ का कई सीटों पर असर नहीं दिखा, यूं कहें कि इन सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां प्रत्याशियों की सांसें अटकी रहीं। इसके चलते किसी को 27 वोट से जीत मिली तो किसी को 95 मतों से… आइए जानते हैं ऐसी ही 9 सीटों के बारे में जहां हार-जीत का अंतर बहुत कम रहा।

संदेश में 27 वोटों से जेडीयू प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत

आरा लोकसभा क्षेत्र की संदेश विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राधा चरण साह ने आरजेडी के दीपू सिंह को सिर्फ़ 27 वोटों से हराया। राधा चरण साह को 80,598 वोट मिले, जबकि दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर जन सुराज के राजीव रंज राज रहे, जिन्हें 6,040 वोट प्राप्त हुए।

अगिआंव में मात्र 95 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने मारी बाजी

अगिआंव सीट पर बीजेपी और सीपीआई (एमएल) के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कई उतार-चढ़ावों के बाद बीजेपी उम्मीदवार महेश पासवान ने 95 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन दूसरे स्थान पर रहे।

फारबिसगंज: कांग्रेस ने 221 वोटों से जीती सीट

फारबिसगंज में कांग्रेस के मनोज बिश्वास और बीजेपी के विद्या सागर केशरी के बीच कड़ी टक्कर हुई। कांग्रेस उम्मीदवार ने 221 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मनोज बिश्वास को 1,20,114 वोट मिले, जबकि विद्या सागर केशरी को 1,19,893 वोट मिले।

चनपटिया: कांग्रेस की 602 वोटों से जीत

पश्चिम चंपारण के चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से हराया। अभिषेक रंजन को 87,538 वोट और उमाकांत सिंह को 86,936 वोट मिले। वहीं जन सुराज के त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप को 37,172 वोट मिले। मनीष कश्यप तीसरे स्थान पर रहे।

बोध गया में आरजेडी ने 881 वोटों से जीती लड़ाई

बोध गया सीट पर आरजेडी और एलजेपी (रामविलास) के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने एलजेपी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 881 वोटों से हराया। कुमार सर्वजीत को 1,00,236 वोट मिले, जबकि श्यामदेव पासवान को 99,355 वोट मिले।

बख्तियारपुर में अरुण कुमार को 981 वोटों से मिली जीत

बख़्तियारपुर में एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार ने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 981 वोटों से मात दी। अरुण कुमार को 88,520 और अनिरुद्ध कुमार को 87,539 वोट मिले। वहीं जन सुराज के बाल्मीकि सिंह को 6,581 वोट मिले।

बलरामपुर: सिर्फ 389 वोटों से जीत

बलरामपुर में एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने एआईएमआईएम के मोहम्मद आदिल हसन को 389 वोटों से हराया। संगीता देवी को 80,459 वोट और आदिल हसन को 80,070 वोट मिले। सीपीआई (एमएल) के महबूब आलम ने 79,141 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

ढाका में राजद के फैसल रहमान की 178 वोटों से जीत

ढाका सीट पर आरजेडी के फैसल रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को 178 वोटों से हराया। फैसल रहमान को 1 लाख 12 हजार 727 वोट मिले। जबकि बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को 1 लाख 12 हजार 549 वोट मिले। वहीं जन सुराज के उम्मीदवार डॉक्टर एलबी प्रसाद को 8,347 वोट मिले।

जहानाबाद: 793 वोटों से आरजेडी की जीत

जहानाबाद में आरजेडी के राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोटों से मात दी। राहुल कुमार को 86,402 और चंदेश्वर प्रसाद को 85,609 वोट मिले। जन सुराज के अभिराम सिंह को 5,760 वोट प्राप्त हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची में संघ कार्यालय पर हमला: मुख्य आरोपी हवालात से भागा, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फिर गिरफ्तार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत