पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग का छापा, चडाबासा गांव से 22 लाख रुपये की नकली शराब व निर्माण सामग्री जब्त

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के चडाबासा गांव में उत्पाद विभाग ने गुरुवार अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

गुप्त सूचना पर मिली सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार नकली शराब और शराब बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ है। उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे टीम चडाबासा पहुंची और एक पुराने मकान में लंबे समय से संचालित मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की।

मौके से 101 पेटी तैयार अवैध विदेशी शराब, 500 लीटर स्प्रिट, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और अन्य उपकरण बरामद किए गए। शराब और बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 20 से 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

अधिकारियों का मानना है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क बड़ा है और इसकी जांच आगे भी जारी रहेगी. छापेमारी के समय फैक्ट्री का संचालक फरार हो गया। उत्पाद विभाग उसकी तलाश में जुटा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मालूम हो कि पश्चिम सिंहभूम जिले में उत्पाद विभाग लगातार अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन के खिलाफ अभियान चला रहा है। उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत