चंपई सोरेन जी, कोल्हान में झारखंड आंदोलन का श्रेय अकेले मत लीजिए : शैलेंद्र महतो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व संसद एव भाजपा नेता रहे शैलेंद्र महतो ने कहा है कि घाटशिला विधानसभा का चुनाव 11 नवंबर को संपन्न हो गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए देखा, अखबारों में उनका बयान भी पढ़ा। शैलेंद्र महतो ने कहा कि चंपई बाबू के बयान पर मुझे कुछ कहना नहीं था लेकिन फिर भी कहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंपई बाबू आपको हेमंत सोरेन ने इस प्रदेश का मंत्री- मुख्यमंत्री बनाया था। आप अपने बदौलत न मंत्री बन सकते थे ना मुख्यमंत्री, यह उन्हीं के बदौलत हुआ। अब तो उनकी खरी- खोटी बातें सुननी ही पड़ेगी, इसमें रोने-धोने से कुछ काम होने वाला नहीं है।

अब चुनाव में हार- जीत किसकी होगी, यह तो 14 नवंबर को इसकी सुनवाई होगी। बकौल शैलेंद्र महतो चंपई ने आपने प्रेस बयान में यह कहा कि कोल्हान में झामुमो का संगठन उन्होंने बढ़ाया, टाटा कंपनी में मजदूरों को परमानेंट कराया। पूर्व संसद ने कहा कि इसका श्रेय आपने खुद लिया, जो गलत है। आपने यह स्वीकार किया है कि गुवा गोलीकांड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। आपकी यह बात सही है।

शैलेंद्र महतो ने सवाल किया कि चंपई बाबू गुवा गोली कांड के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व कोल्हान में कौन कर रहा था, उन लोगों का नाम लेते तो शायद अच्छा होता। लेकिन आपने उसे छुपाया। आज लोगों को वास्तविकता मालूम नहीं है ,जो आप कहेंगे उसे सच मान लेंगे। आपके बयान से लगता है कि आप ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का शुरू से इकलौता कर्ता-धर्ता रहे हैं । जबकि झामुमो का स्थापना अविभाजित सिंहभूम जिले में सर्वप्रथम 1978 में चक्रधरपुर में हो चुका था। उस सभा में विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, एके राय आए थे और वहीं से हम लोगों ने क्रांति का बिगुल फूंका था। उस समय मैं(शैलेंद्र महतो), देवेंद्र मांझी, बहादुर उरांव और मछुआ गागराई मूल रूप से हम चार लोग थे।अविभाजित सिंहभूम जिले का नाम अब कोल्हान प्रमंडल है। झारखंड आंदोलन के साथ-साथ सिंहभूम जिले में जल- जंगल- जमीन का आंदोलन शुरू हुआ। सर्वप्रथम गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत 6 नवंबर 1978 में ‘ईचाहातु गोलीकांड’ और 25 नवंबर 1978 को ‘सेरेंगदा गोलीकांड’ हुआ। 8 सितंबर 1980 में गुवा गोलीकांड हुआ। इसके पश्चात बाईपी फायरिंग, कुईड़ा फायरिंग, कुंबिया फायरिंग, जोजोहातु फायरिंग, सारजोम हातु फायरिंग,टोंटो फायरिंग हुई। कुल मिलाकर 18 लोग शहीद हुए थे।शायद इसका नाम आपको पता भी नहीं होगा। जब झामुमो के आंदोलन पर गोली चल रही थी, सरकारी दमन चल रहा था उस समय आप झारखंड मुक्ति मोर्चा में नहीं आए थे। कोल्हान प्रमंडल ने झारखंड आंदोलन को जीवित रखा। आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर चाईबासा और हजारीबाग जेल को भरा गया। मेरे ऊपर बिहार सरकार ने जीवित या मुर्दा पकड़ने के लिए ₹10000 रुपए का इनाम रखा। मुझे 26 जून 1979 को चाईबासा बस स्टैंड में पुलिस ने पकड़ा और सदर थाना में ले गए। उस समय के एसपी रामेश्वर उरांव तुरंत थाना पहुंचे और मुझसे पूछताछ की और चाईबासा जेल भेज दिया। 3 महीने बाद मेरी जमानत हुई। मैं यहां सिर्फ कोल्हान की बात कर रहा हूं। 1980 के विधानसभा चुनाव में झामुमो पार्टी से देवेंद्र मांझी चक्रधरपुर से चुनाव जीते। गुवा गोलीकांड के पूर्व सूर्य सिंह बेसरा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो चुके थे और गोलीकांड के बाद निर्मल महतो और कृष्णा मर्डी पार्टी में आए। उन दिनों 1983 में जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन विस्तार के लिए मुझे चक्रधरपुर से ट्रेन द्वारा हजारों झारखंड समर्थक और आंदोलनकारियों को लाना पड़ा था और जमशेदपुर बारी मैदान में मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग की अध्यक्षता निर्मल महतो ने की थी। मैं (शैलेंद्र महतो),कृष्णा मर्डी, सूर्य सिंह बेसरा और कई लोगों ने संबोधित किया था ।

1985 के विधानसभा चुनाव में कृष्णा मर्डी सरायकेला से विधायक चुने गए। 1985 के चुनाव में निर्मल दा को ईचागढ़ और सूर्य सिंह बेसरा घाटशिला से बहुत ही कम वोट से दोनों हार गए। निर्मल दा की हत्या 1987 में हो गई जहां झारखंड आंदोलन में तूफान आ गया। उसी समय सूर्य सिंह बेसरा झामुमो के छात्र संगठन ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को लेकर आंदोलन का अलग रास्ता अपनाया।1989 के लोकसभा चुनाव में आजसू ने “झारखंड नहीं तो वोट नहीं” नो झारखंड – नो वोट नारे के साथ वोट बायकाट किया। इसके बावजूद मैं झामुमो जैसे क्षेत्रीय दल से प्रथम बार जमशेदपुर का सांसद बना और 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव में अविभाजित सिंहभूम जिले से झामुमो के सात विधायक चुने गए। उस समय तक चंपई बाबू आपका परिचय मजदूर आंदोलन के जरिए बढ़ रहा था, झारखंड मुक्ति मोर्चा के उतने बड़े नेता नहीं थे, जो आप अभी दावा कर रहे हैं? 1991 में सिंहभूम लोकसभा से कृष्णा मर्डी सांसद चुने गए। सरायकेला विधानसभा सीट खाली हो गया। चंपई बाबू उपचुनाव में झामुमो का बना बनाया हुआ सीट सरायकेला से विधायक बनने का अवसर प्राप्त हुआ , भले ही मोती मार्डी (कृष्णा मारडी की पत्नी) के साथ आपसी संघर्ष करना पड़ा था। आपलोग दोनों ही निर्दलीय थे लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता आप दोनों के बीच में बंटे हुए थे और चुनाव प्रचार कर रहे थे। जीत आपकी हुई।हम सबों ने आपको धन्यवाद भी दिया था। इसी सीट से आप कई बार विधायक बने और हेमंत सोरेन के रजामंदी से राज्य का मंत्री,मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे।

चंपई बाबू,जहां तक टाटा कंपनी के मजदूरों को परमानेंट करने की बात आप कह रहे हैं इसमें आपने अकेले नेतृत्व नहीं किया था बल्कि मैं भी उस लड़ाई में शामिल था और मजदूरों को नेतृत्व किया था। आप इसका अकेले में श्रेय मत लीजिए। मेरे सांसद चुने जाने के बाद ही टाटा कंपनी 1700 मजदूरों को परमानेंट करने के लिए राजी हुआ जो 1990 में जमशेदपुर के लेबर कमिश्नर ऑफिस में समझौता हुआ था, जिसमें मेरा भी हस्ताक्षर हुआ। उस लड़ाई का एक ऐतिहासिक फोटो मैं यहां जारी कर रहा हूं। जुलूस के आगे- आगे हम दोनों हैं। लोग देखकर समझ जाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस का 60वां कॉन्फ्रेंस 3–4 अ प्रैल

जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित होगा, जिसमें देशभर से सदस्य और अतिथि शामिल होंगे।

जमशेदपुर के परसुडीह में छह दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात में कुल छह दुकानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत