जमशेदपुर : श्याम लाल अग्रवाल स्मृति और आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 60 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान ।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल कि ओर से 133 वां मासिक रक्तदान शिविर में लोगों ने 60 यूनिट रक्तदान किया और 100 पौधा वितरण किया गया ।
सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के बच्चे अपने संस्कारगत कारण से कष्ट भोग कर रहे हैं। उन बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए जो रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।
रक्त दाताओं के बीच मारवाड़ी सम्मेलन जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल , प्रतीक संघर्ष के अरिजीत सरकार एवं ज्ञान रंजन श्रीवास्तव टाटा वर्कर्स यूनियन कमिटी मेंबर टेक्नोलॉजी सर्विसेज, ट्यूब डिवीजन पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर सरकार, जिला अध्यक्ष मारवाड़ी सम्मेलन मुकेश मित्तल , उपाध्यक्ष मनोज खेमका, सीमा अग्रवाल,कविता अग्रवाल, प्रियंका पोद्दार, कदमा शाखा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संतोष गर्ग ,महावीर प्रसाद, लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर अध्यक्ष संतोष गर्ग, प्रदीप मिश्रा जिला महासचिव, प्रमोद अग्रवाल ,दीपू डांगबजिया, शरद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रमोद सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल(मुन्ना ), अजय पटवारी, चेतन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल (अधिवक्ता)। सुनील आनंद तथा उन लोगों का भी सहयोग रहा।
