पहली बार सामने आई कार धमाका करने वाले सुसाइड बॉम्बर की फोटो

नई दिल्ली।दिल्ली में सोमवार शाम को 6 जबकर 52 मिनट पर लाल किले के पास आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें एक आई-20 कार (HR26CE7674) में सवार तीन सुसाइड बॉम्बर ने अमोनियम नाइट्रेट से धमाका कर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके के बाद आसपास मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा कारों के परखच्चे उड़ गए। 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आई-20 चालक की तस्वीर सामने आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी पहचान डॉ उमर के रूप में की है। यह जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने जांच में पाया कि यह कार दो बार बेची गई थी। उमर ने इसको फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदा था।

उमर कट्टरपंथी विचारों से प्रेरित था। वह मूल रूप से कोइल, पुलवामा, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। उसका जन्म 24 फरवरी 1989 में नबी भट के यहां हुआ था। वह श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी कर अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में काम कर रहा था। इससे पहले उसने कुछ समय जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया था।वह डॉ. आदिल का करीबी था। दोनों टेलीग्राम चैनल पर लगातार संपर्क में रहते थे। दोनों ही सक्रिय कट्टरपंथी डॉक्टरों के टेलीग्राम चैनल के समूह का हिस्सा थे।कश्मीर-फरीदाबाद का कनेक्शनजम्मू-कश्मीर पुलिस बीते कई दिनों से आतंकियों की धरपकड़ कर रही थीं। इस अभियान के तहत सोमवार की सुबह फरीदाबाद में डॉ मुजम्मिल के घर से 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था। उसके बाद ही शाम को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी आइ-20 कार में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से छह गाड़ियों पूरी तरह तबाह हो गईं। 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटमदा के कांकु में प्रस्तावित पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त से लगाई रोक की गुहार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन तेज कर...

मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

जमशेदपुर : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) परियोजना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत