शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 का Mcap 88,635 करोड़ रुपये घटा, भारती एयरटेल व TCS सबसे ज्यादा नुकसान में

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 88,635.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। पिछले सप्ताह पांच नवंबर को ‘गुरु नानक जयंती’ पर शेयर बाजार बंद रहा था।

सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 722.43 अंक या 0.86 प्रतिशत टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.8 अंक या 0.89 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।वहीं भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 30,506.26 करोड़ रुपये घटकर 11,41,048.30 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,680.38 करोड़ रुपये टूटकर 10,82,658.42 करोड़ रुपये पर आ गया।हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,253.12 करोड़ रुपये घटकर 5,67,308.81 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 11,164.29 करोड़ रुपये घटकर 20,00,437.77 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,303.93 करोड़ रुपये घटकर 15,11,375.21 करोड़ रुपये पर रहा। इन्फोसिस का मूल्यांकन 2,139.52 करोड़ रुपये घटकर 6,13,750.48 करोड़ रुपये पर आ गया।आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,587.78 करोड़ रुपये घटकर 9,59,540.08 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 18,469 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,366.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,492.02 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,400.89 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 14,965.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,721.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत