घाटशिला उपचुनाव : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने समर्थकों को दी खुली छूट, जिसे चाहें वोट दें

जमशेदपुर: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को घाटशिला पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. पवन पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनसीपी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उप चुनाव नहीं लड़ने का विचार पार्टी के समक्ष रखा था। उसके बाद पार्टी ने घाटशिला उप चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। चूंकि पार्टी झारखंड में किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हम झारखंड में हमेशा अपने बलबूते पर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लड़ते हुए आ रहें हैं। 2024 में भी एनसीपी ने स्वतंत्र रूप से विधान सभा चुनाव लड़ा था। कुल 33 विधान सभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और विचारधारा के समर्थकों से वे कहना चाहते हैं कि लोकतंत्र के इस पर्व में जरूर हिस्सा लीजिए और स्वतंत्र रूप अपने संवैधानिक अधिकार अपने मताधिकार का प्रयोग कीजिए। आपको जो उम्मीदवार घाटशिला क्षेत्र के विकास के लिए सही लगता है। उसे अपना मत देकर जिताइए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर हुसैन, जितेन्द्र मिश्रा, सौरव ओझा, तेजपाल सिंह टोनी मोहम्मद रिजवान, विल्सन कुल्लू उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत