झारखंड के स्‍थापना दिवस पर समाज और जनकल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित करेगा चेंबर

रांची । झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज समाज और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन करेगा। चैंबर की ओर से प्रस्तावित गतिविधियों में साइक्लोथॉन, ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेकअप कैंप, पौधारोपण अभियान, शहर भर में होर्डिंग्स का प्रदर्शन सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य झारखंड के विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सकारात्मक संदेश देना है। यह जानकारी शुक्रवार को मेन रोड स्थित चेंबर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

मौके पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि 15 नवंबर को हमारा राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष पूर्ण कर रहा है। हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है और अगले 25 वर्षों में कैसे हमारा राज्य् देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार हो, यह सोचने का समय भी है। चेंबर इस दिशा में राज्य के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में अपनी सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करेगा।

चेंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने राज्य के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत चैंबर की ओर से आयोजित की जानेवाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि व्यापारिक चेंबर इस अवसर को स्वास्थ्य, सेवा एवं जनकल्याण से जोड़कर मनाना चाहता है।

लाइफ सेवर्स संस्था के अतुल गेरा ने 9 नवंबर को चैंबर भवन में आयोजित किये जा रहे रक्तदान शिविर की विस्तार से जानकारी दी और अधिकाधिक लोगों से इस सेवा कार्य में सहभागिता की अपील की। स्पोर्ट्स उप समिति के चेयरमेन गौतम शाही ने कहा कि 16 नवंबर को आयोजित साइक्लोथॉन फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 10, 25 और 50 किमी की श्रेणियों में होगा और विजेताओं को मेडल दिया जाएगा।

कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल और अमित शर्मा ने चैंबर की ओर से आयोजित किये जानेवाले स्वास्थ्य शिविर एवं पर्यटन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति के चेयरमेन किशन अग्रवाल ने पौधारोपण अभियान की रूपरेखा साझा की। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर अपने सभी छह प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के सहयोग से भी राज्यस्तर पर इन गतिविधियों के आयोजन की पहल करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- राजद और भाकपा (माले) ने धोखा दिया

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े...

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत