बिहार में कुछ बचा नहीं, ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी ने हरियाणा का मुद्दा गढ़ा, बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया है। इस बार उन्होंने हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिहार में कुछ बचा नहीं, ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है। राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पिछले संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी, एक महिला की तस्वीर टी-शर्ट पर छपवाकर पूरे संसद परिसर में घूमते रहे और उसके नाम को उछाला। शाम तक उस महिला ने ही राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई। और अब, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर से प्रेस वार्ता कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “बिहार में मतदान है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे। इससे साफ है कि बिहार में तो मुद्दा बचा ही नहीं, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है।”
केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, “2004 के चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए को जिता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गई। हमने परिणाम को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। लोकतंत्र में जीत और हार, दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। लेकिन एग्जिट पोल जब कांग्रेस के पक्ष में होता है, तब वाहवाही करते हैं और जब विरोध में जाता है, तब मीडिया को गाली देते हैं।”
इस दौरान, किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा की टिप्पणी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हरियाणा में चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने खुद कहा था कि कांग्रेस वहां नहीं जीत पाएगी, क्योंकि उसके अपने नेता ही पार्टी को हराना चाहते हैं। इसके बाद कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने इस्तीफा देकर साफ कहा कि कांग्रेस हरियाणा में इसलिए हारी क्योंकि उसके नेता ही जमीन पर काम नहीं कर रहे थे।”
उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए कहा, “कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने माना कि पार्टी में ग्रासरूट स्तर पर तालमेल ही नहीं है।” किरेन रिजिजू ने सवाल दागते हुए कहा कि फिर कांग्रेस कैसे जीत सकती है? उन्होंने कहा, “उनके अपने नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस अपनी वजह से हारी है, जबकि राहुल गांधी का ये कहना कि वो वोट चोरी से हारे, इस पर आखिर कौन भरोसा करेगा?”
किरेन रिजिजू ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कभी ‘जेन-जी’ को उकसाने की बात करते हैं। कभी वे देश को बदनाम करने का खेल खेलते हैं। वे देशविरोधी ताकतों के साथ मिले हुए हैं और उनके साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत