बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किया बड़ा वादा

पटना । बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की मांग के आधार पर बहुत जल्द उनकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद ‘मां-बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में मकर संक्रांति के दिन एक ही बार में 30,000 रुपए भेजे जाएंगे। तेजस्वी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि केवल एक साल के लिए नहीं, बल्कि पांच साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार पूरी अवधि तक चलती है तो हर महिला को 5 साल में कुल 1.5 लाख रुपए का लाभ मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार का गठन होगा, वह मकर संक्रांति के दिन महिलाओं के अकाउंट में सीधा आर्थिक लाभ देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पर्व दही-चूड़ा और तिल से जुड़ी परंपरा का प्रतीक है और इसी शुभ अवसर पर आर्थिक मदद भी महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा, “हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी सरकार हमारी माताओं-बहनों की मांग पर बनने जा रही है। मकर संक्रांति के दिन, मां-बहिन मान योजना के तहत पूरे एक साल की 30,000 रुपए की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। महंगाई के इस समय में यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगी।”
उन्होंने कहा, “पूरे एक साल में 30 हजार रुपए होते हैं। पांच साल में यह 1.5 लाख रुपए बनता है। हर महीने 2,500 रुपए का लाभ महिलाओं को मिलेगा।”
राजद नेता ने पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने पहले भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मजबूत कदम उठाने का वादा किया था। जीविका दीदियों को स्थायी करने और उन्हें 30,000 रुपए का मानदेय देने की बात पहले ही कही जा चुकी है।
महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव की इस घोषणा को महागठबंधन का मास्टर स्ट्रोक मन जा रहा है। अब देखना होगा कि एनडीए इससे कैसे निपटता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डांगोवापोसी स्वास्थ्य केंद्र के पास देर रात पहुंचा विशाल हाथी, मची अफरा-तफरी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय हाथी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास...

जुगसलाई में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात , नयाबाजार हाट को अपने नियंत्रण में लेगा नगर परिषद

सड़क किनारे दुकानों को हटाकर हाट में शिफ्ट किया जाएगा, 70 सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास की योजना, बेहतर शहरी व्यवस्था पर रहेगा फोकस जमशेदपुर: जुगसलाई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत