योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, ‘बुलडोजर बाबा-हिंदू हृदय सम्राट जिंदाबाद’ के नारे से गूंजा दरभंगा

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान भारी जनसमूह उमड़ा। लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने ‘योगी योगी’, ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’, ‘मिथिला धाम की जय’, ‘माता जानकी की जय’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही। लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद और हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। हाथों में कमल निशान और झंडे थामे लाखों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ चलते हुए एनडीए गठबंधन जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
लोगों ने मुख्यमंत्री योगी पर फूल बरसाए, वहीं कई स्थानों पर फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक रोड शो में दरभंगा नगर वासियों ने जो उत्साह दिखाया है, खास तौर पर यहां के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने, इसके प्रति मैं आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।
उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सुदृढ़ नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए एनडीए की सरकार फिर से बिहार के अंदर आए, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने संजय को फिर से अपना प्रत्याशी बनाकर आपके बीच में उतारा है। लगातार उन्हें आपका आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। फिर एक बार उन्हें अपना आशीर्वाद देकर एनडीए की सरकार बनाने में अपना योगदान दें, इसके लिए मैं आप सभी से अपील करने के लिए आया हूं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

तीन पालियों में होगी परीक्षा : रिपोर्टिंग समय प्रातः 07:00 बजे,प्रथम पाली 08:30 बजे से 10:30 बजे, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 बजे, तृतीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत