मछली पकड़ना और जलेबी बनाना पसंद तो राजनीति में क्यों आए तेज प्रताप यादव

पटना । जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूद जाते हैं। कभी जलेबी बनाने लग जाते हैं। अगर उन्हें मछली पकड़ना और जलेबी बनाना इतना ज्यादा पसंद है तो वे राजनीति में क्यों आए? जाकर रसोइया बन जाते। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा कि देश अंधकार में जा रहा है और राहुल गांधी मछली पकड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का काम ही मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है। राहुल गांधी जिंदगी भर मछली ही पकड़ते रहेंगे क्योंकि रोजगार की बात हो नहीं रही है। अगर मछली और जलेबी बनाना पसंद है तो रसोइया बन जाइए, राजनीति में क्या कर रहे हैं।
तेजप्रताप ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर कहा कि वे उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए जाएंगे, हमें कोई रोक सकता है। राघोपुर में दो हेलीकॉप्टर उतारेंगे।
उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है, जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि हम छोटे भाई से कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी जनता होती है। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, पार्टी या परिवार कुछ भी नहीं होता है। महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं ज्यादा बढ़कर है। पार्टी एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।
तेजप्रताप ने कहा कि मुझे मेरी जनता पर पूर्ण भरोसा है कि वे भारी मतों से मुझे जिताएंगे और विधानसभा में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है।
पीएम मोदी के साथ पटना के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार के न दिखने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये उनका मामला है इसमें हम क्या बोल सकते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत