बिहार विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी का वार : ‘जंगलराज की डिक्शनरी में सिर्फ कट्टा, क्रूरता और करप्शन’, कहा-कांग्रेस के एक नेता ने राजद को डूबोने का लिया ठेका

सहरसा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं के लिए संकल्प दोहराया और विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर विकास की राजनीति से विमुख रहने का आरोप लगाया। कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती। इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का युवा, बिहार में काम करे और राज्य का नाम करे, ये बीजेपी-एनडीए संकल्प है। ये काम एनडीए को दिया आपका एक वोट करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सहरसा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा- दरअसल कांग्रेस नहीं चाहती थी कि आरजेडी का कोई नेता मुख्यमंत्री बने। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से कई महीनों से ऐसा माहौल बनाया जा रहा था, लेकिन राजद ने नामांकन की अंतिम तारीख खत्म होने के पहले कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर लिया। इससे कांग्रेस के नेताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की लुटिया पहले से ही डूब चुकी है। अब कांग्रेस के नेताओं ने आरजेडी को भी डुबोने का फैसला ले लिया है। पार्टी के नेताओं ने राजद की लुटिया डूबने की सुपारी ले ली है।

आरजेडी और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती। इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।

विनाश से है आरजेडी-कांग्रेस की पहचान

पीएम मोदी ने कहा- आरडेडी और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज ये सफर 30 किमी से भी कम रह गया गया है।आरजेडी हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। एनडीए की पहचान विकास से है और आरडेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

देशभार में जीविका दीदी अभियान की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तीकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 रुपए हजार पहुंच चुके हैं। एनडीए ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन, मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं।

महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बधाई

पीएम मोदी ने कहा-बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हों, देवी भारती हों, विदुषी गार्गी जैसी अनगिनत महिलाएं-माताएं हमारी प्रेरणा हैं। नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व को जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्वविजेता मिला है। ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

पूर्वी सिंहभूम जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, 14 वर्ष की बालिकाओं को टीका लेने की अपील

जमशेदपुर : सदर अस्पताल परिसर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा किया गया। इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत