अमेरिका में हाई-प्रोफाइल लोन धोखाधड़ी : भारतीय मूल के उद्योगपति बंकिम ब्रह्मभट्ट पर 4,000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

अमेरिकी अदालत में मामला विचारधीन, एचपीएस के अफसरों को बंद मिला दफ्तार, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 12 अगस्त को खुद को घोषित किया दिवालिया

4000 करोड़ का फ्रॉड : नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे हाई-प्रोफाइल लोन धोखाधड़ी मामलों की तर्ज पर अब अमेरिका में भी एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। इसमें भी निशाने पर भारतीय मूल के उद्योगपति ही हैं। प्रतिष्ठित वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ)की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के उद्योगपति बंकिम ब्रह्मभट्ट पर करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,000 करोड़ रुपये) के लोन फ्रॉड का गंभीर आरोप लगा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक (BlackRock) की प्राइवेट क्रेडिट शाखा एचपीएस इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स और कई अन्य अमेरिकी ऋणदाताओं ने दावा किया है कि वे इस “बड़ी धोखाधड़ी” के शिकार हुए हैं और अब अपनी रकम की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

कैसे हुआ कथित लोन फ्रॉड

बंकिम ब्रह्मभट्ट अमेरिका स्थित ब्रॉडबैंड टेलिकॉम और ब्रिजवॉयस के मालिक हैं। आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनियों के खातों में फर्जी ग्राहक और फर्जी इनवॉइस दिखाकर करोड़ों डॉलर के लोन हासिल किए। इन फर्जी आंकड़ों को लोन कोलैटरल (गिरवी संपत्ति) के रूप में पेश किया गया। जांच में पाया गया कि उन्होंने लोन की रकम को भारत और मॉरिशस जैसे देशों में ट्रांसफर किया।

ब्लैकरॉक और अन्य बैंकों ने अगस्त 2025 में मुकदमा दायर किया, जिसमें कहा गया कि ब्रह्मभट्ट की कंपनियों पर 500 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि बकाया है। उसी महीने, उन्होंने 12 अगस्त को खुद को दिवालिया घोषित किया और उनकी कंपनियों ने Chapter 11 के तहत पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर दी।

फर्जी ईमेल से खुला राज

एचपीएस ने शुरुआती जांच के लिए डेलॉयट को नियुक्त किया था और बाद में CBIZ अकाउंटिंग फर्म से ऑडिट करवाया। जुलाई 2025 में एक कर्मचारी को संदिग्ध ई-मेल आईडी मिलीं जो कथित ग्राहकों से जुड़ी थीं। जांच में पता चला कि ये फर्जी डोमेन से बनाए गए थे, जो असली टेलीकॉम कंपनियों की नकल कर रहे थे। जब यह जानकारी ब्रह्मभट्ट को दी गई, तो उन्होंने पहले इसे “साधारण गलती” बताया और बाद में फोन कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया।

गायब उद्योगपति, ऑफिस बंद

एचपीएस के अधिकारियों ने जब न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी स्थित उनके ऑफिस का दौरा किया, तो दफ्तर बंद मिला और आसपास के लोगों ने बताया कि कई हफ्तों से कोई स्टाफ वहां नहीं आया था।

बंकिम ब्रह्मभट्ट Bankai Group के संस्थापक हैं और टेलीकॉम उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनकी कंपनियां दुनिया भर में टेलीकॉम नेटवर्क सेवाएं प्रदान करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, धोखाधड़ी के खुलासे के बाद उनका LinkedIn प्रोफाइल हटा दिया गया है, और यह मामला फिलहाल अमेरिकी अदालत में विचाराधीन है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत