जमशेदपुर में एक नवंबर से थर्ड महिला व पुरुष आईबीएफएफ नॉर्थ सेंट्रल ब्लाइंड फुटबॉल जोनल चैंपियनशिप
जमशेदपुर : जमशेदपुर : दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड एवं इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के जेआरडी स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दृष्टिहीन दिव्यांग महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए दिनांक 1 नवंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय तीसरी पूर्वी क्षेत्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है ।
इस चैंपियनशिप में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के पुरुषों की कुल आठ टीमें और महिलाओं की सात टीमें भाग ले रही हैं । इस चैंपियनशिप में जहां पुरुषों की 8 टीमें हैं जिनमें खिलाड़ियों की संख्या 88 है प्रतिभागी राज्यों के नाम है पश्चिम बंगाल , हरियाणा , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , दिल्ली , उत्तराखंड , बिहार और मेजबान झारखंड , वहीं महिलाओं की सात टीमें हैं जिसमें खिलाड़ियों की संख्या कुल 77 है महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल , हरियाणा , झारखंड , उत्तराखंड , मध्य प्रदेश, दिल्ली और बिहार की टीम में भाग ले रही हैं ।
पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मिलाकर इस चैंपियनशिप में कुल 165 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के द्वारा चैंपियनशिप के मैचों के सफल संचालन हेतु प्रति नियुक्त कुल 12 तकनीकी अधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति किया है। इसके साथ ही 20 वॉलिंटियर प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड के निर्देशक जगन्नाथ बेहरा ने इस महत्वपूर्ण चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए बताया इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के विशेष अनुरोध पर मेजबानी के लिए झारखंड राज्य के जमशेदपुर का चयन किया गया है । इससे पूर्व जमशेदपुर में सफलतापूर्वक नेत्रहीन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पूर्व में आयोजित की जा चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लिग कम नॉकआउट आधार पर मैच खेले जाएंगे पहले दिन से लीग मैच का दौर प्रारंभ होगा प्रत्येक दिन महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में 8 – 8 मैच खेले जाएंगे।
अंतिम दिन नॉकआउट आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में विजेता, उप विजेता एवं द्वितीय उपविजेता टीमों को तीसरे व अंतिम दिन समापन समारोह के दौरान पुरस्कार, प्रमाण पत्र और पदक देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक है चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट जमशेदपुर झारखंड, चाइल्ड हेल्प फाऊंडेशन , सह प्रायोजक हैं जमशेदपुर फुटबॉल क्लब , टाटा स्टील फाउंडेशन – सबल , कृष्णा डायमंड जमशेदपुर, परिवर्तन और युवा।
शुक्रवार की प्रेस वार्ता को सफल बनाने में दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड के निर्देशक जगन्नाथ बेहरा, सचिव राजकुमार सिंह, प्रवक्ता श्याम कुमार शर्मा, नरेश कुमार सचिन कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।
