पटमदा: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से शुक्रवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुरोहित शक्तिपद मुखर्जी, पूर्णानंद ब्रह्मचारी एवं अन्य के द्वारा चंडी पाठ, होम, यज्ञ संपन्न किया गया। इसमें यजमान के रूप में विश्वामित्र दास मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, माणिक हालदार, मिहिर कुमार प्रमाणिक, विभूति रजक, शिशुपाल सिंह सरदार, राजू मंडल, सुदामा कर्मकार, सुरेन्द्र प्रमाणिक, शिशुलाल महतो, मनसाराम महांती, डॉ. दशरथ गोराई, कल्याण कुमार गोराई एवं अजीत प्रमाणिक आदि का सराहनीय योगदान रहा। पूजा के समापन के पश्चात सैकड़ों लोगों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
