जमशेदपुर के आजादनगर में नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने तीन को मारी टक्कर, भीड़ से बचाकर ड्राइवर को थाने ले गई पुलिस

जमशेदपुर : मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो (नं० JH10 BS 4040) तेज रफ्तार में मानगो से परडीह की ओर जा रही थी। रोड नंबर 16 के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो युवकों और एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन खंभे से टकराते ही रुक गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब चालक को नशे की हालत में पाया, तो उसे गाड़ी से बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस भीड़ से चालक को बचाकर थाने ले गई

पुलिस ने बताया कि चालक पूरी तरह शराब के नशे में था। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने व सड़क दुर्घटना के संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि किसी भी हादसे के बाद कानून अपने हाथ में न लें बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस रोड पर रात में कई बार तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

मुसाबनी में भाजपा का मशाल जुलूस, स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मुसाबनी: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में मशाल...

तृणमूल के बागी गुट ने त्रिपुरा की एनसीपीआई में शामिल होने का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर को सौंपा

नई दिल्लीकोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के बागी और बहुमत वाले गुट ने संसद के निचले सदन में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत