बिहार विधानसभा चुनाव : तेज प्रताप बोले-लालू प्रसाद का अब उन पर छत्रछाया नहीं, राहुल व तेजस्वी पर तंज

पटना: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने भाई तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। पोस्टर में राहुल गांधी को जननायक और तेजस्वी को नायक बताने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि असली जननायक कर्पूरी जी, लोहिया जी, बाबा साहेब अंबेडकर और महात्मा गांधी जननायक थे।


तेजस्वी और राहुल पर लालू की छत्रछाया

तेज प्रताप ने दावा किया कि उनके पिता लालू यादव की छत्रछाया अभी भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर है। इसके विपरीत, उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “हमारे ऊपर उनकी छत्रछाया नहीं है। हमारे ऊपर बिहार के गरीबों और नौजवानों की छत्रछाया है। हम इसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने बलबूते पर करके दिखाएंगे।”

पारंपरिक पारिवारिक राजनीति से अलग अपनी राह

हाल के महीनों में तेजप्रताप यादव लगातार यह जताते आए हैं कि वे पारंपरिक पारिवारिक राजनीति से अलग अपनी राह बनाना चाहते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तेजप्रताप अपने नए संगठन जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के माध्यम से युवाओं और हाशिये पर खड़े वर्गों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वे खुद को “जनता का नेता” के रूप में पेश करना चाहते हैं, जबकि परिवार की राजनीतिक विरासत से दूरी बना रहे हैं।


परिवार में बढ़ती राजनीतिक खींचतान उजागर

बयान के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। आरजेडी खेमे से हालांकि इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने में यह माना जा रहा है कि तेजप्रताप का यह रुख यादव परिवार में बढ़ती राजनीतिक खींचतान को और उजागर करता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्वर्णरेखा में जहरीला प्रदूषण: लाखों मछलियों की मौत, सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल

🔸बाबूडीह और लालभट्ठा स्वर्णरेखा नदी घाट का किया भ्रमण 🔸उच्चस्तरीय जांच की मांग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लापरवाही का आरोप 🔸रिहायशी क्षेत्रों और टाटा स्टील से...

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत