अगले हफ्ते तीन आईपीओ मारेंगे एंट्री, होने वाली है बाजार में हलचल, कीमत 1750 करोड़

दिल्ली : अगले हफ्ते भारत के प्राइमरी मार्केट में लौटने वाली है रौनक। पिछले हफ्ते कोई बड़ा आईपीओ नहीं आया था, लेकिन अब तीन नए पब्लिक इश्यू आ रहे हैं। इनकी कुल कीमत 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इन आईपीओ में ओर्कला इंडिया लिमिटेड (Orkla India Ltd), गेम चेंजर्स टैक्सफैब (Game Changers Texfab) और जयेश लॉजिस्टिक्स (Jayesh Logistics) शामिल हैं। ये इश्यू मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट में आ रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि यह नई हलचल नवंबर में आईपीओ की भीड़ का संकेत दे सकती है, खासकर तब जब शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है और निवेशकों की नए इश्यू में दिलचस्पी फिर से बढ़ रही है। अगर आप आईपीओ में निवेश करके पैसा कमाने में दिलचस्पी रखते हैं तो इन आईपीओ में निवेश के लिए पैसा तैयार रखें।

1. Game Changers Texfab

टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी Game Changers Texfab अपना 54.84 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 28 अक्टूबर को खोलेगी और 30 अक्टूबर को बंद करेगी। शेयर की कीमत 96 से 102 रुपये प्रति शेयर के बीच रखी गई है। यह इश्यू BSE SME पर लिस्ट होगा। यह कंपनी गुजरात में कपड़े के व्यापार और प्रोसेसिंग का काम करती है। इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल (रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसा) और कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) के लिए करेगी।

2. Jayesh Logistics

लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी Jayesh Logistics अपना 28.63 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 अक्टूबर को खोलेगी और 29 अक्टूबर को बंद करेगी। शेयर की कीमत 116 ls 122 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। यह कंपनी पूरे भारत में औद्योगिक ग्राहकों को ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसी सेवाएं देती है। इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

3. Orkla India Ltd

मेन बोर्ड से ओर्कला इंडिया लिमिटेड (Orkla India Ltd) का आईपीओ 1668 करोड़ रुपये का है। यह नॉर्वे की बड़ी फूड और कंज्यूमर गुड्स कंपनी Orkla ASA की भारतीय शाखा है। यह कंपनी MTR Foods, Eastern Condiments और Rasoi Magic जैसे जाने-माने ब्रांड्स के लिए जानी जाती है। यह एक प्योर ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) इश्यू है। यानी इसमें कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। यह आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा और 31 अक्टूबर को बंद होगा। शेयर की कीमत 695 से 730 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई है। कंपनी की भारतीय पैकेज्ड फूड और मसालों के बाजार में अच्छी पकड़ है। यह आईपीओ हाल के दिनों में आए टेक और इंडस्ट्रियल सेक्टर के इश्यू के बाद कंज्यूमर स्टेपल्स (रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें) में निवेशकों की रुचि को परखेगा। Orkla India के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 20 फीसदी से ज्यादा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, भव्य तैयारियां पूरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7...

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में टीम झारखंड ने जीता रजत पदक

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) को अपने आठ कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत