हेमंत सरकार ने 38 लाख महिलाओं को किया योजना से बाहर
गुड़ाबांदा : खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाखर, सिंहपुरा, ज्वालकाटा, तारासपुर और डोंगादह में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए झामुमो सरकार की कमियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन जेल गए। चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने और उनके कार्यकाल में मंईयां सम्मान योजना को लागू किया गया और झारखंड की 68 लाख महिलाओं का चयन किया गया ताकि झारखंड की महिलाएं सशक्त बनें। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 38 लाख महिलाओं को विभिन्न खोट निकालते हुए योजना से बाहर कर दिया। अब 30 लाख महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें महाविद्यालय नहीं होने के कारण बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया।
पीएचसी में डॉक्टरों की कमी की भी जानकारी दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी हेमन्त नारायण देव, रविंद्र नाथ गांतात, द्विजेन प्रधान, सतीश पंडा, विकाश कर्मकार, सुकूमार नायेक, बापी नायेक, गुरुचरण नायेक, जय किशोर महतो, मंटू महतो आदि उपस्थित थे।
