परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में मिथिलांचल वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का भव्य विमोचन
जमशेदपुर: शहर के साकची स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में शनिवार को मिथिलांचल के वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का विधिवत विमोचन पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय ने किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, मैथिली समाज के वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के सदस्यों ने की। समारोह का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात पंचांग के महत्व, परंपरा और समाज में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।
विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि “मिथिला संस्कृति हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है। पंचांग केवल तारीखों का लेखा-जोखा नहीं बल्कि हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का मार्गदर्शक होता है।” उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सांस्कृतिक एकता और परंपरा को सशक्त करने का कार्य करते हैं।
