बिहार शरीफ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- लालू यादव को चिंता है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने और सोनिया गांधी को बेटे को प्रधानमंत्री बनाने की

बिहारशरीफ : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मैदान में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अमित शाह के पहुंचते ही पूरे मैदान में “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “नीतीश- मोदी जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की धरती ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमित शाह ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि लालू यादव को चिंता सिर्फ अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की है और सोनिया गांधी को चिंता अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने की है, लेकिन नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की चिंता देश के गरीब की है।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह पिछले 20 वर्षों से बिहार की जनता ने भाजपा और एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया है, उसी प्रकार एक बार फिर 5 साल के लिए अवसर दें। उन्होंने कहा, हम बिहार को विकसित बिहार बना कर रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुवा में रोजगार मांग पर खदान बंद, आंदोलन तेज

गुवा में 12 गांवों के ग्रामीणों ने 500 रोजगार की मांग को लेकर खदान क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया, जिससे आवागमन और उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हुआ।

जुगसलाई में कार पेड़ से टकराई, कई घायल

जमशेदपुर के जुगसलाई में गुरुवार तड़के कार पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के कई लोग घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत