जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में लाखों की चोरी

जमशेदपुर : परसुडीह मखदुमपुर रोड नंबर 2 निवासी मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में बीती रात लाखों की चोरी हो गई। । चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी पेटी उठाकर ले गए। कुछ दूरी पर लाइन किनारे उसी पेटी को तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया है। शुक्रवार तड़के जब गृहस्वामी मोहम्मद हलिम की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर लाइन किनारे टूटी हुई पेटी पड़ी है और आसपास के सामान बिखरे पड़े हैं। पेटी खोलने पर पता चला कि उसमें रखे सभी जेवर और नकदी गायब हैं।

गृहस्वामी के बेटे मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि चोरी गए जेवर और नकदी उनकी दादी व परिवार के अन्य सदस्यों के थे। इसमें पिता की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी शामिल थी। चोरी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस गश्त नहीं के बराबर है।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूत जुटाए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और गली-मोहल्लों में सीसीटीवी लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें रोकी जा सकें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत