घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : एक अभ्यर्थी ने वापस लिया नाम, अब चुनावी दंगल में 13 प्रत्याशी

256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, होम वोटिंग की सुविधा रहेगी

जमशेदपुर : 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस लिया। अब तेरह (13) अभ्यर्थी चुनावी मैदान में होंगे । निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अब सभी 13 अभ्यर्थियों को सिंबल आवंटित किया जाएगा ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की जानकारी दी।

विदित हो कि 45-घाटशिला (अ.ज.जा) उपचुनाव में कुल 17 अभ्यर्थियों (पुरुष-15, महिला-02) ने नाम निदेशित किया था, नामांकन संविक्षाके उपरांत 3 नामांकन अस्वीकृत किए गए तथा नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक अभ्यर्थी ने नामांकन वापस लिया। कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब तेरह (13) है जिनमें 12 पुरुष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं ।

कहा कि उपचुनाव के मद्देनजर जिला में आदर्श आचार संहिता के अलावा सभी तरह के एसओपी का अनुपालन किया जा रहा है । सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकाओं की निगरानी सख्ती से की जा रही है ताकि अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध पैसों का परिवहन, शराब, उपहार, असामाजिक तत्वों पर कड़ाई से निगरानी एवं कार्रवाई की जा सके । अबतक की कार्रवाई में विभिन्न एजेसिंयों द्वारा 237.73008 लाख मूल्य के सामग्री नकद समेत जब्त किए गए हैं।

मतदाता निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, युवा मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में शामिल हों : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत कुल 256352 मतदाता घाटशिला उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । होम वोटिंग वाले मतदाता एवं मतदान केन्दों तक नहीं पहुंच पाने वाले मतदाताओं का चिन्हितीकरण प्रक्रिया में हैं। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को शिक्षित एवं प्रेरित करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील किया कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, विशेषकर युवा मतदाता भी स्वयं मतदान करने बूथों तक आएं एवं अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है । उपचुनाव में होम वोटिंग की सुविधा रहेगी। वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी । सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया माध्यमों पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत