जमशेदपुर : 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में सभी उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखा जांच की तिथियां तय कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस संबंध में निर्वाचन अभिकर्ताओं को जानकारी दे दी है। निर्वाचन व्यय लेखा की जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक की जाएगी। व्यय लेखा जांच की तिथियां
–
व्यय लेखा जांच की तिथियां
1. प्रथम निरीक्षण: 30 अक्टूबर 2025
2. द्वितीय निरीक्षण: 04 नवम्बर 2025
3. तृतीय निरीक्षण: 08 नवम्बर 2025
45- घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ने कहा है कि निर्धारित तिथियों पर अभ्यर्थी/ निर्वाचन अभिकर्ता निर्वाचन व्यय से संबंधित संधारित लेखा पंजी का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कराएं। निर्देश के उल्लंघन की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है।
