बिहार विधानसभा चुनाव : वैशाली के महुआ में बोले चिराग पासवान, एक बार फिर बनेगी एनडीए की सरकार
वैशाली : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। वे महुआ विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई विपक्ष दलों के नेता आएंगे। एक ही दल के दो-दो नेता भी आएंगे, पूछिएगा कि बिहार में लंबे समय तक विकास के लिए क्या किया,15 साल मौका दिया बिहार के विकास के लिए, जब आपके पास इतने दलों का गठबंधन नहीं संभल रहा है तो जो लोग अपने गठबंधन में अपने घटक दलों का सम्मान नहीं करते हैं, जो लोग अपने परिवार के सदस्यों का सम्मान नहीं करते हैं वह आपका और मेरा क्या सम्मान करेगा। यह सवाल पूछिए महागठबंधन के लोगों से।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य बगल के उत्तर प्रदेश में देखें। अगर 5 साल यही डबल इंजन की सरकार विकास हर गति के मापदंड को आगे लेकर जाएगी।
चिराग पासवान ने हेलीकॉप्टर दिखाया और कहा हेलीकॉप्टर छाप पर दें वोट। विपक्षी राजनीतिक दल है जो चिराग की राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं,लेकिन डरता नही हूँ मैं शेर का बेटा हूं।
कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जिन लोगों ने सोचा कि चिराग पासवान को समाप्त कर दें, आज भी कई ऐसे भी कई ऐसे राजनीतिक दल हैं जो चिराग पासवान का राजनीतिक हत्या करना चाहते है। जो लोग यह करना चाहते हैं वह भूल जाते हैं कि चिराग पासवान शेर का बेटा है, न टूटेगा और ना झुकेगा।डरता तो मैं किसी से भी नहीं जो करना है कर ले। चिराग पासवान अपने प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने के लिए अपील करने पहुचे थे।
उन्होंने कहा कि अगर गलती से भी कोई चूक हुई तो विपक्ष का साथी बाजी मार देता है तो 5 साल सिर्फ बहाना बनाएगा। बोलेगा बिहार का कोई बात सुनता और न ही केंद्र में हमारी कोई बात नहीं सुनता। अगले 5 साल बिहार के लिए अति महत्वपूर्ण है।इन पांच सालों में बिहार की रूपरेखा एक नया स्वरूप लेने जा रही है।
भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि दो तरफ चुनाव है। एक तरफ एनडीए है दूसरे तरफ महागठबंधन है। महागठबंधन में अभी तक अपनी सीटों का बंटवारा नहीं कर सका है तो राज्य क्या चलाएगा। आपका एक-एक वोट एनडीए के प्रत्याशी संजय सिंह को मिलना चाहिए। आगामी 6 नवंबर को आप पहले मतदान करें फिर जलपान करें। यही विनती आप लोगों से करने आए हैं। चिराग पासवान और सिग्रीवाल ने उम्मीदवार संजय सिंह को विजयी होने के लिए जीत का माला पहनाया। चिराग पासवान, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे जहां पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी थी।
