धनतेरस पर गेल की नई पेशकश — सीएनजी वाहनों की खरीद पर मिलेगा 25,000 रुपये तक का मुफ्त सीएनजी उपहार

जमशेदपुर : भारत सरकार की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में कमी के पश्चात धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर जमशेदपुर में सीएनजी वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष त्योहारी योजना की घोषणा की है। धनतेरस की संध्याओं पर आयोजित समारोह में इस योजना का शुभारंभ गेल द्वारा मारुति के बिष्टुपुर शोरूम से किया गया।

इस मौके पर गेल के प्रभारी अधिकारी एवं जीए इंचार्ज (महाप्रबंधक) गौरीशंकर ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण एवं गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह त्योहारी स्कीम लाई गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जमशेदपुर में सीएनजी की कीमतों में ₹1.50 प्रति किलो की कमी की गई थी, और यह “दूसरा त्यौहार का उपहार” है जो उपभोक्ताओं को और लाभ पहुंचाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में रजिस्टर्ड नए वाहनों को यह लाभ प्रदान किया जाएगा —

• कार, टैक्सी, बस और वैन के लिए ₹25,000 मूल्य की सीएनजी गैस (लगभग 5,000–7,000 किलोमीटर तक चलने योग्य) फ्री में प्रदान की जाएगी।

• ऑटो रिक्शा के लिए ₹15,000 मूल्य की सीएनजी गैस (लगभग 5,000 किलोमीटर तक चलने योग्य) फ्री में प्रदान की जाएगी।

वाहन डीलर द्वारा रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण गेल को प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर पात्र उपभोक्ताओं को स्कीम का लाभ स्कीम की शर्तों के अनुसार दिया जाएगा।

धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि “यह स्कीम सभी श्रेणी के नए सीएनजी वाहनों के लिए लागू है — चाहे वह बस हो, टैक्सी, ऑटो, कार या मालवाहक वाहन। इस पर्व पर नया सीएनजी वाहन खरीदें, गेल के स्वच्छ सीएनजी ईंधन के साथ पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी करें और स्वच्छ दीपावली के साथ गैस आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत