पटमदा एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में भावनात्मक कल्याण व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष कार्यशाला

पटमदा : प्रखंड के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को एसएचडबल्यूपी मॉड्यूल – 02 के अन्तर्गत भावनात्मक कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रेरणादायक शब्दों में संबोधित करते हुए कहा — “शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का सुदृढ़ होना एक सफल और संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। मानसिक रूप से मजबूत विद्यार्थी ही जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से कर पाते हैं।”

कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक सशक्तिकरण के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ, संतुलित एवं प्रेरणादायी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर शिक्षक राशिद नेसार, सुश्री मिताली बासु, सुश्री अल्पा रोशनी बाखला एवं डाक्टर प्रमाणिक उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गुड़ाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर आंध्र प्रदेश से झारखंड रवाना, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने की मदद

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड की एक महिला की आंध्र प्रदेश में हुई मौत के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते...

गम्हरिया में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीटी दास और ममता बेज ने समर्थकों संग की घर वापसी

=जोबा माझी की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन=केपी सोरेन के आवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह, झामुमो में शामिल हुए दर्जनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत