जमशेदपुर : साकची बाजार स्थित राजू बर्मन के प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए ग्राहक ने हाथ की सफाई दिखाते हुए डेढ़ लाख रुपए के सोने के चेन लेकर चंपत हो गया । बीच-बीच में रुपये दिखाकर वह दुकानदार को विश्वास दिलाना चाह रहा था कि वह सचमुच चेन खरीदने आया है। मौका मिलते ही चेन लेकर फरार हो गया। राजू बर्मन ने इसकी शिकायत पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह से की। विकास सिंह ने मामले की जानकारी की साकची थाने में दी । राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष रंजीत बर्मन ने भी समिति के सदस्यों के साथ थाने में जाकर मामले की लिखित शिकायत दी।
