जमशेदपुर : अभ्यर्थियों/ प्रत्याशियों द्वारा एसडीओ कार्यालय, घाटशिला में नामांकन प्रपत्र का क्रय पूर्वाह्न 11 बजे से 05 बजे अपराह्न तक किया जा सकता है। पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया जबकि चार प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र लिए।
नाम निर्देशन प्रपत्र की खरीदने वाले अभ्यर्थी का नाम-पिता/पति- पता
1. रामकृष्ण कान्ति माहली- अवतारण माहली- ग्राम- लाटिया, पोo- बदिया, मुसाबनी
2. परमेश्वर टुडू- शिवचरण टुडू- ग्राम- बाघुड़िया, भुरूडांगा टोला, केशरपुर, गालुडीह
3. नारायण सिंह- समय सिंह- ग्राम- उल्दा, पोo- महुलिया, गालुडीह थाना
4. सोमेश चन्द्र सोरेन- स्व0 रामदास सोरेन, ग्राम घोड़ाबांधा, गोविंदपुर थाना
——————-
व्यय प्रेक्षक से कर सकते शिकायत
व्यय प्रेक्षक का नाम- दिलीप कुमार राठौड़
मोबाईल नं०- 9296042930
मिलने का स्थान- कमरा संख्या 03, डायरेक्टर बंग्ला(डीबी) मऊभंडार, घाटशिला
————-
पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर आवश्यक सेवा प्रदाता विभागों के कार्यालय प्रधान को 14 अक्टूबर तक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक सेवा में सूचीबद्ध विभागों के पदाधिकारी या कर्मचारी पोस्टल बैलेट से करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
घाटशिला : शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का मतदान विधानसभा उप चुनाव के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यालय प्रधानों को संबंधित आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया तथा यह निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित कार्यालय प्रधान 14 अक्टूबर तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज सभी अधीनस्थों की सूची पोस्टल बैलेट कोषांग में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें । उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट बहूमूल्य है, कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करेंगे।
एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं । संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के आधार पर वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरकर पोस्टल बैलेट कोषांग में जमा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन
घाटशिला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया । रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान, नॉमिनेशन एवं नामांकन प्रपत्र क्रय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को प्रक्रिया की जानकारी दी गई ।
रेंडमाइजेशन में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संख्या के अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल 300 मतदान केन्द्रों के लिए 390 बीयू, 390 सीयू एवं 420 वीवीपैट आवंटित किए गए। अगला रेंडमाइजेशन 30 अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित की जाएंगी । इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, एडीआईओ श्रीमती पूनम सिन्हा, ईडीएम श्री मनीष प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
