सरायकेला जिले के कपाली में अवैध हथियार समेत कुख्यात अपराधी मो. इरशाद विदेशी हथियार समेत गिरफ्तार

सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मो. इरशाद को अवैध लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कपाली ओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. इरशाद नामक अपराधी अवैध हथियार के साथ केन्दडीह स्थित अलमनार स्कूल के सामने वाली गली में नशापान कर रहा है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केन्दडीह, अलमनार स्कूल के सामने वाली गली, डांगोडीह और कपाली क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मो. इरशाद को सिल्वर कलर की MADE IN USA NO.11, 7.65 MM अंकित लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बताया कि मो. इरशाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई गंभीर मामलों में पहले से नामजद है, जिनमें हत्या, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ चांडिल, आदित्यपुर और आजादनगर थाना क्षेत्रों में कुल चार आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कई धाराएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने में कपाली ओपी की टीम, टाइगर मोबाइल और तकनीकी शाखा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और...

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत