हाई कोर्ट ने मेसर्स रीना इंटरप्राइजेज से ₹5.77 लाख की ईएसआईसी वसूली का दावा किया खारिज

जमशेदपुर : झारखंड हाई कोर्ट ने कदमा के रामजनमनगर निवासी मुरलीधर शर्मा और उनकी फर्म मेसर्स रीना इंटरप्राइजेज के खिलाफ ईएसआईसी द्वारा दायर ₹5,77,394 की वसूली के आदेश को अवैध ठहराते हुए निरस्त कर दिया है।

कोर्ट ने इस मामले में ईएसआईसी की जांच प्रक्रियाओं को अपर्याप्त मानते हुए यह फैसला सुनाया।

क्या है मामला?

मुरलीधर शर्मा ने जुस्को से काम की उम्मीद में रीना इंटरप्राइजेज नामक फर्म बनाई थी।

इस दौरान उन्होंने करीब 20 कर्मचारियों को कामगार के रूप में पंजीकृत कराया था। हालांकि, जुस्को से कोई वर्क ऑर्डर नहीं मिलने के कारण उन्होंने अन्य स्थानों पर छोटे-मोटे ठेके के काम किए।

इसके बावजूद, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने वर्ष 2009 से 2014 तक की अवधि के लिए ₹5.77 लाख की बकाया राशि जमा करने का आदेश पारित कर दिया।

इस आदेश के तहत शर्मा का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया, जिसके खिलाफ उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

ESIC का पक्ष खारिज, निरीक्षण के अभाव में फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने कहा कि ईएसआईसी ने इस अवधि के दौरान फर्म का कोई निरीक्षण नहीं किया, और केवल कागजातों के आधार पर ही बकाया वसूली का आदेश पारित कर दिया। कोर्ट ने इसे प्रक्रियात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण मानते हुए आदेश को रद्द कर दिया।

वकीलों की भूमिका

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ रंजन ने पैरवी की। सरकार की ओर से अधिवक्ता मुकेश कुमार दुबे ने पक्ष रखा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

‘अगर मुस्लिम नाम होता तो मीडिया ट्रायल हो जाता’, सेजल पवार विवाद पर बोले वारिस पठान

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में सेजल पवार की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत