गुड़ाबांदा में अवैध बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, 7 हाईवा जब्त, वाहन मालिको का ठिकाना तलाश रहा प्रशासन

गुड़ाबांदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह को खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बिना वैध चालान के बालू परिवहन करते सात हाईवा जब्त किए गए।

माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव और थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव ने भाखर से दो और कोईमा से चार हाइवा जब्त किया। इस मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव के बयान पर थाना में दो मामला दर्ज कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक बालू की लोडिंग कोईमा स्थित एक स्टॉक यार्ड से की गई थी। जिसका चालान नहीं काटा गया था। बिना वैध चालान के ही हाईवा में बालू का परिवहन किया जा रहा था। माइनिंग इंस्पेक्टर की छापेमारी से बालू के अवैध परिवहन में जुटे लोगों में अफरातफरी मच गई। कई हाईवा छापेमारी की जानकारी लगते ही वापस उसी स्टॉक यार्ड में बालू को डंप कर दिया।

खनन विभाग की कार्रवाई के बाद दर्जनों खाली हाईवा कोईमा सड़क पर खड़े दिखे। हाइवा संख्या जेएच 05 एके 5452, जेएच 05 डीएम 0102, जेएच 05 डीएम 6975, जेएच 05 सीएफ 1740, जेएच 05 डीयू 9517 आदि शामिल हैं। बीएएएस 303(02), 317(5), 21 एमएमडीआर एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

खनन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रोहिताश्य राय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इसकी अधिसूचना रविवार देर शाम...

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत