मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसोवा दिवाली मेला 2025 का किया उद्धाटन

समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन रही मौजूद

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के दिवाली मेला-2025 का उद्घाटन किया। मौके पर उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के द्वारा रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में उत्साह और उमंग के साथ 5 दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आज भी यहां जेसोवा द्वारा बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं द्वारा फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है जो सराहनीय है।

उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनकी पत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने मेले में लगे स्टॉल का अवलोकन भी किया। ।विधायक कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से दिवाली मेले की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें, सरकार ने शुरू की तैयारी

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रिम्स में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल...

एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय, दीपक प्रकाश पर फैसला शीर्ष नेतृत्व का विषय: माधव आनंद

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत