बिहार विधानसभा चुनाव 2025 2 चरणों में, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान आखिरकार हो ही गया। बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। NBT ने इसके बारे में अपने सूत्रों के जरिए आज सुबह में ही बता दिया था। पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल

कुल सीट: 121

  • नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
  • नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
  • मतदान: 6 नवंबर 2025
  • चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
कुल सीट: 122

  • नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
  • नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
  • मतदान: 11 नवंबर 2025
  • चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

पहले चरण में इन 121 सीटों पर मतदान

बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें ये सीटें शामिल हैं। आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबर्षा (एससी), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर अस्थान (एससी), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट,औराई, मीनापुर, बोचहां (एससी), सकरा (अनुसूचित जाति, कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांति, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोटे, भोरे (एससी), हथुआ, सिवान,जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी,महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा,छपरा, गरखा (एससी),अमनौर, परसा,सोनपुर, हाजीपुर लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर (एससी), राघोपुर, महनार, पातेपुर (एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर रोसेरा (एससी), हसनपुर, चेरिया-बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगुसराय, बखरी (एससी),अलौली (एससी), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (एससी), इस्लामपुर, हिल्सा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी),पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बरहरा,आरा,अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमराँव और राजपुर (एससी) विधानसभा सीट शामिल हैं।

पटना समेत इन जिलों में पहले फेज में वोटिंग

Patna Election Dates 2025 : पटना समेत इन जिलों में पहले फेज में वोटिंग, पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग।

 नामांकन से 10 दिन पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं : ज्ञानेश कुमार

बिहार के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर देख लें, अब भी यदि उनका नाम छूट गया है, तो नामांकन से दस दिन पहले तक नाम जुड़वाया जा सकता है: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही इन राज्यों में उपचुनाव भी

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त।

इस बार ऑब्जर्वर IAS अफसर होंगे और वो बिहार से बाहर के रहेंगे : ज्ञानेश कुमार

इस बार ऑब्जर्वर IAS अफसर होंगे और वो बिहार से बाहर के रहेंगे। इनके नंबर आपको ECI की वेबसाइट पर मिल जाएंगे, कोई भी शिकायत आप इन ऑब्जर्वर्स को बता सकते हैं।- ज्ञानेश कुमार

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो बाजार के सुधार के लिए मेयर का सख्त रुख, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मानगो : मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत...

बालीगुमा जल मीनार निरीक्षण में मिली खामियां, मेयर सुधा गुप्ता ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत