जमशेदपुर : जमशेदपुर के कपाली अंसार नगर से उत्तर प्रदेश के अकबरपुर जिले के किछौछा शरीफ दरगाह जा रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो कार एनएच 19 पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर के समीप खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार की स्थिति गंभीर। सूचना मिलने पर दुर्गावती थाना पुलिस पहुंची और घायलों को समीप के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा।
मृतकों में जमशेदुपर के मुस्लिम अंसारी, रोहतास जिले के नेकरा गांव निवासी मुन्ना अंसारी और रजिश खातून की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि हाजरा खातून, उमर अंसारी और अशरफ अंसारी समेत चार लोग गंभीर है। समीपवर्ती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
