सीयूईटी 2026 : एग्जाम डेट, पैटर्न, बोर्ड परीक्षा के नंबर, बदलाव की तैयारी, रिक्त सीेटों पर शिक्षा मंत्रालय की नजर

जमशेदपुर, नई दिल्ली : देश की कई यूनिवर्सिटीज में रिक्त सीटों का सवाल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पास भी पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्रालय भी सभी खाली सीटों के सही कारणों का पता लगा रहा है। यूनिवर्सिटीज के ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) आयोजित किया जाता है लेकिन इस टेस्ट की तारीखों को लेकर भी विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं।

2025 में 4 जुलाई को सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आया था और तब तक बहुत सी प्राइवेट व स्टेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की प्रक्रिया के कई राउंड हो चुके होते हैं। ऐसे में सीयूईटी के आयोजन और रिजल्ट की तारीखों की समीक्षा भी होगी। इसके अलावा सीयूईटी 2026 के पैटर्न में भी कुछ बदलाव होंगे। साथ ही मंत्रालय की एक कमिटी ने बोर्ड एग्जाम के नंबरों को भी अहमियत देने की सिफारिश की है। बहरहाल सीयूईटी परीक्षा की तारीख, रिजल्ट का डेट और पैटर्न की होगी समीक्षा। शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालयों में खाली सीटों का मामला देख रहा है।

DU भी करा सकती CUET’

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य राजपाल सिंह पवार का कहना है कि अगर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए सीयूईटी का आयोजन करवाना है तो फिर परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करना होगा। 2025 में 13 मई से 4 जून तक परीक्षा हुई और उसके बाद 4 जुलाई को रिजल्ट आया। तब तक बहुत सारे छात्र दूसरी जगह दाखिले ले चुके होते हैं। उन्हें अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए वापस आने में फीस रिफंड, डॉक्युमेंट की वापसी समेत तमाम तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

शिक्षा मंत्रालय देख रहा रिक्त सीेटों पर शिक्षा मंत्रालय की नजर

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

बिहार में 21 जून को चलेंगी ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें, नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने की घोषणा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की गुरुवार को जयंती है। जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत