जमशेदपुर : 26 सितंबर को पीड़िता के पति तारिक हुसैन (जो फिलहाल सऊदी अरब में रहते हैं) ने फोन कर पूछा कि उनके खाते से 30 हजार रुपये क्यों निकाले गए। जांच में पता चला कि शुभम कुमार ने उनके एसबीआई खाते से चेक के जरिए 30 हजार रुपये की निकासी की है।
पीड़िता ने बताया कि उनके पति पहले ही उस चेकबुक पर हस्ताक्षर कर चुके थे। इसके अलावा जब सना सहगुप्ता खान अपने फ्लैट लौटीं और ड्रॉअर चेक किया तो पाया कि वहां से चांदी के तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ा बिछिया, एक जोड़ा बेड़ा, उनके पति का एसबीआई बैंक और एक्सिस बैंक का चेकबुक भी गायब था। खान ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सोनारी थाने में दी।
इधर पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ घंटो में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। शुभम बारीडीह का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
