जमशेदपुर में बगैर लाइसेंस कोई भी जुलूस या शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी, डीजे पर रोक

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया कि बिना लाइसेंस कोई भी जुलूस या शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। साथ ही डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और लाउडस्पीकर का प्रयोग केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने आदेश में कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जुलूस में किसी भी तरह के हथियार का प्रदर्शन करने पर सख्ती है। यदि कोई व्यक्ति या समूह धार्मिक उन्माद फैलाने वाले, आपत्तिजनक या भड़काऊ नारे लगाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष निर्देश दिए हैं। किसी भी जुलूस के दौरान सड़क या राजमार्ग को अनावश्यक रूप से अवरुद्ध नहीं किया जा सकेगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से ही होकर गुजरेगा और इसे समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा। इसके अलावा जुलूस में शामिल लोग रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थल, अस्पताल और स्कूलों के पास न तो रुकेंगे और न ही शोर करेंगे। शोभायात्रा के दौरान राहगीरों से जबरन चंदा वसूली पर पाबंदी रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत